कैलिफोर्निया में गिलहरियों का मांसाहारी व्यवहार: वैज्ञानिकों के लिए एक नई चुनौती
गिलहरियों का नया शिकार करने का तरीका
कैलिफोर्निया: गिलहरियों की छवि, जो आमतौर पर पेड़ों पर फल और मेवे खाने वाली मानी जाती हैं, अब बदल रही है। हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला अध्ययन सामने आया है, जिसमें पता चला है कि गिलहरियों ने मांसाहार को अपनाना शुरू कर दिया है। ये गिलहरियां अब चूहों और पक्षियों जैसे छोटे जीवों का शिकार कर रही हैं।
यह खोज वैज्ञानिकों के लिए हैरान करने वाली है, क्योंकि इस तरह का शिकार करने का व्यवहार गिलहरियों में पहले कभी नहीं देखा गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, इस असामान्य बदलाव का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और भोजन की कमी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अपने पारंपरिक आहार की कमी के चलते गिलहरियों को जीवित रहने के लिए शिकार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
हालांकि, गिलहरियों को तकनीकी रूप से सर्वाहारी माना जाता है, जो पौधों और मांस दोनों का सेवन कर सकती हैं। लेकिन उनका मुख्य आहार हमेशा फल, बीज और मेवे रहा है। छोटे जानवरों का सक्रिय रूप से शिकार करना एक बड़ा और चिंताजनक परिवर्तन है।