×

कैलिफोर्निया में दिनदहाड़े ज्वेलरी डकैती: 25 लुटेरों ने मचाई अफरा-तफरी

कैलिफोर्निया के सैन रामोन में एक दिनदहाड़े ज्वेलरी डकैती ने सभी को चौंका दिया। 25 लुटेरों ने हेलीयर ज्वेलर्स पर हमला कर लगभग 1 मिलियन डॉलर के गहने लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लुटेरों की अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है। जानें इस घटना के बारे में और क्या जानकारी मिली है।
 

सैन रामोन में ज्वेलरी स्टोर पर लूट

कैलिफोर्निया में ज्वेलरी डकैती: सैन रामोन शहर में सोमवार को एक चौंकाने वाली दिनदहाड़े लूट की घटना ने सभी को चौंका दिया। हेलीयर ज्वेलर्स (Heller Jewellers) पर लगभग 25 लोगों के समूह ने अचानक हमला कर करीब 1 मिलियन डॉलर के गहने लूट लिए। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने कई संदिग्धों का हाई-स्पीड पीछा करते हुए पकड़ लिया।


सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि लुटेरे ग्राहकों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मचाते हुए दुकान को निशाना बना रहे थे।




दिनदहाड़े ज्वेलरी स्टोर में घुसकर डकैती

यह घटना शहर के सिटी सेंटर बिशप रैंच के एक अपस्केल ज्वेलरी स्टोर में दोपहर लगभग 2 बजे हुई। लगभग 25 संदिग्धों के समूह ने कम से कम तीन बंदूकें, क्रोबार और पिकैक्स लेकर दुकान में घुसकर डकैती की। उन्होंने डिस्प्ले केस तोड़कर गहनों को उठाया, जबकि ग्राहक और स्टाफ अपने जीवन की सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।


दुकान में हाल ही में सुरक्षा के लिए नए दरवाजे लगाए गए थे, जो 2023 में हुई पिछली चोरी के बाद अपग्रेड किए गए थे। ये दरवाजे कुछ समय के लिए संदिग्धों को अंदर ही रोकने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि कम से कम एक संदिग्ध ने ग्लास एंट्री पर गोली चलाई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।


पहले से प्लांड थी डकैती

पुलिस का मानना है कि यह लूट पहले से योजनाबद्ध थी। संदिग्ध छह अलग-अलग वाहनों में आए और पार्किंग वेलैट जोन में दुकान के प्रवेश द्वार से केवल 100 फीट की दूरी पर वाहन खड़े किए।


संदिग्धों की उम्र 17 से 31 वर्ष के बीच बताई गई है। सभी संदिग्ध ओकलैंड के निवासी हैं और उनके अन्य बे एरिया डकैती मामलों में शामिल होने का संदेह है। पुलिस ने दो बंदूकें, कुछ चोरी किए गए गहने और कई गेटअवे कारें बरामद की हैं, जिनकी चोरी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज थी।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।