कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके भारत लौट रहे हैं। वे 6 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी अभिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।
कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो हाल ही में भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कॉकरोच टिप्पणी के बाद चर्चा में आया। वर्तमान में, सीजेपी के इंस्टाग्राम पर 2.23 करोड़ फॉलोवर्स हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अकाउंट बैन हटाने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 मई को कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट से बैन हटाने की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने सरकार और एक्स से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण अकाउंट हुआ था ब्लॉक
दिपके ने उस सरकारी आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण सीजेपी का एक्स हैंडल ब्लॉक किया गया था। यह याचिका एडवोकेट नकुल गांधी द्वारा दायर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई की थी।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
ये भी पढ़ें: आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी