कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर हमला
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर गोलीबारी
नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका के देश कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह घटना शनिवार की शाम को स्थानीय समय के अनुसार हुई।
स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार, उरीबे को तीन गोलियां लगी हैं, जिनमें से एक गोली उनके सिर में लगी है। यह घटना उस समय हुई जब उरीबे राजधानी बोगोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
2026 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव
कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। मिगुएल उरीबे को इस चुनाव में एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी दल सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी से जुड़े हुए हैं।
पार्टी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जब उरीबे जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी हमलावर ने उनकी पीठ में गोली मारी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने बताया कि यह हमला शहर के फोंतिबोन क्षेत्र में हुआ। उरीबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 15 वर्षीय संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।