क्या 2025 में रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण होगा?
रक्षा बंधन 2025 और चंद्र ग्रहण की सच्चाई
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सवाल तेजी से फैल रहा है कि क्या 2025 में रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण होगा? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि रक्षा बंधन हर साल पूर्णिमा को मनाया जाता है और चंद्र ग्रहण भी पूर्णिमा के दिन ही होता है। आइए जानते हैं कि क्या सच में इस बार राखी के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा।
चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाती और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है।
रक्षा बंधन 2025 पर चंद्र ग्रहण नहीं होगा
रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा, जो श्रावण पूर्णिमा के दिन है। चूंकि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को होता है, इसलिए लोगों में यह भ्रम फैल गया है कि इस दिन ग्रहण होगा। लेकिन ज्योतिष और खगोल विज्ञान के अनुसार, इस दिन कोई चंद्र ग्रहण नहीं होगा। इस दिन केवल चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन होगा।
2025 में चंद्र ग्रहण की तारीखें
पहला चंद्र ग्रहण: होली के दिन (पहले ही हो चुका)
दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण: 7 सितंबर 2025 को होगा।
शुरुआत: रात 9:58 बजे
समाप्ति: 8 सितंबर, रात 1:26 बजे
यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।