खेसारी लाल यादव का मजेदार स्वागत अनंत सिंह की बेटी की शादी में
शादी की तैयारियों के बीच खेसारी का आगमन
अनंत सिंह की बेटी की शादी: मोकामा के विधायक अनंत सिंह के घर में इन दिनों शादी की धूम मची हुई है। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के गांव नदवां पहुंचे। यहां उनका स्वागत कुछ इस तरह हुआ कि सभी लोग हंसने से खुद को रोक नहीं पाए। इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के घर पहुंचे, तब उनकी बेटी शिवांगी ने अंग्रेजी में उनका स्वागत किया। उन्होंने पहले खेसारी से नमस्ते की और कहा, 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू'। इस पर खेसारी ने मुस्कुराते हुए धन्यवाद कहा।
इसके बाद शिवांगी ने पूछा, 'यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?' खेसारी ने मजाकिया अंदाज में भोजपुरी में जवाब दिया, 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!' खेसारी का यह जवाब सुनकर अनंत सिंह और वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद शिवांगी ने हिंदी में पूछा कि क्या वह पहली बार यहां आए हैं, जिस पर खेसारी ने हां में उत्तर दिया।
कल खेसारी लाल यादव, बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर गए। उनके स्वागत में अनंत सिंह की बेटी इंग्लिश में बोली।
खेसारी लाल बोले हिंदी में बोलो
@grok https://t.co/MHaQBNDQLI— 𝐉𝐀𝐓𝐀 𝐘𝐀𝐃𝐀𝐕 (@Jatayadav66) November 20, 2026
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को गांव में होने जा रही है। इससे पहले 20 नवंबर को तिलक का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। खेसारी को अनंत सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, अपनी व्यस्तता के कारण खेसारी 19 नवंबर को ही उनके घर पहुंच गए और परिवार को शादी की शुभकामनाएं दीं।
खेसारी का यह देसी अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।