गणेश चतुर्थी 2026: दूसरे दिन की पूजा विधि और भोग सामग्री
गणेश चतुर्थी 2026:
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की स्थापना के बाद, अगले दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व होता है। भक्त अपनी परंपरा के अनुसार गणपति को डेढ़ दिन, तीन, पांच, सात या पूरे 10 दिनों तक घर में रखते हैं। इस दौरान सुबह और शाम उनकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।
दूसरे दिन गणेश जी की पूजा कैसे करें?
गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन, सुबह स्नान के बाद पूजा स्थल की सफाई करें। फिर बप्पा के सामने दीपक जलाकर पूजा का संकल्प लें। भगवान गणेश का ध्यान करते हुए उन्हें जल अर्पित करें। यदि प्रतिमा पर जल चढ़ाने की परंपरा है, तो विधि अनुसार अभिषेक भी किया जा सकता है।
बप्पा को कौन सी सामग्री चढ़ाएं?
गणेश पूजा में सामग्री से ज्यादा श्रद्धा और भक्ति का महत्व होता है। फिर भी, धार्मिक परंपराओं में दूर्वा, सिंदूर, लाल फूल, अक्षत, फल, धूप, दीप और नैवेद्य भगवान गणेश को अर्पित करने की परंपरा है। इसके साथ ही लड्डू का भोग भी लगाया जाता है।
गणेश जी को मोदक का भोग
गणपति पूजा में मोदक का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मोदक बप्पा को प्रिय हैं। इसलिए दूसरे दिन भी भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया जा सकता है। यदि घर पर मोदक बनाना संभव न हो, तो बाजार से लाए मोदक या अन्य मिठाई भी अर्पित की जा सकती है। साथ में केला, सेब और नारियल जैसे फल भी चढ़ाएं। भोग कुछ समय भगवान के सामने रखने के बाद परिवार के सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांट दें.