गर्मी में पौधों की देखभाल के लिए उपयोगी टिप्स
गर्मी में पौधों की देखभाल
गर्मी में पौधों की देखभाल के उपाय: गर्मियों में, न केवल मनुष्यों पर, बल्कि नाजुक पौधों पर भी सूरज की किरणों का प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में चलने वाली गर्म हवाएं छत और बाग के पौधों को सीधे प्रभावित करती हैं। अक्सर देखा जाता है कि नियमित रूप से पानी देने के बावजूद पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और उनकी वृद्धि रुक जाती है। आइए जानते हैं कुछ सरल उपायों के बारे में, जिनसे पौधों को स्वस्थ और हरा-भरा रखा जा सकता है।
पानी देने का सही समय
पौधों को सुबह जल्दी या शाम को सूर्यास्त के बाद पानी देना अधिक लाभकारी होता है। इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है और जड़ों को पर्याप्त पानी मिलता है।
नमी को बनाए रखने के लिए मल्चिंग एक प्रभावी उपाय है। मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते, घास, लकड़ी का बुरादा या नारियल का छिलका डालने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
ग्रीन नेट का उपयोग
हल्के कपड़े या ग्रीन नेट की मदद से पौधों को आंशिक छांव देना फायदेमंद होता है।
वर्मी कम्पोस्ट का महत्व
पौधों की मजबूती के लिए पोषण आवश्यक है। गर्मियों में जैविक खाद का उपयोग पौधों के लिए लाभकारी होता है। कम्पोस्ट, गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारते हैं।