गर्मी से बचने के 10 सरल उपाय: जानें कैसे करें सुरक्षित
गर्मी से बचने के उपाय
देशभर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हरियाणा में मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
इस भीषण गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, घर से बाहर निकलने से पहले कुछ सावधानियाँ बरतनी चाहिए। यहाँ हम आपको लू से बचने के कुछ सरल उपाय बताएंगे।
लू से बचने के आसान तरीके
2. बाहर जाते समय सिर को ढकें, छाता, टोपी या गमछा का उपयोग करें।
3. हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
4. ठंडे पानी का भरपूर सेवन करें और पानी की बोतल हमेशा साथ रखें।
5. ओ.आर.एस. या नींबू पानी का सेवन करते रहें, ताकि शरीर में पानी और नमक की कमी न हो।
6. धूप में मेहनत वाले काम करने से बचें।
7. घर और कमरे को ठंडा रखें, पर्दे लगाएं और दोपहर में खिड़कियाँ बंद रखें।
8. ताजे फल, सलाद और हल्का भोजन करें।
9. यदि किसी को चक्कर, तेज बुखार या उल्टी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
10. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।