ग्रैंड कैन्यन में बाढ़: 20 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला गया
ग्रैंड कैन्यन में अचानक बाढ़ का कहर
ग्रैंड कैन्यन में बाढ़: अमेरिका के एरिजोना में स्थित ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ के कारण 20 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। राहत और बचाव दल ने अब तक 62 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया है। शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच क्षेत्र में बाढ़ ने स्थिति को गंभीर बना दिया। बाढ़ के तेज प्रवाह में ब्राइट एंजेल क्रीक पर बने लगभग सभी पैदल पुल बह गए, जिससे कई ट्रेल्स पर आवाजाही बाधित हो गई है।
पार्क अधिकारियों के अनुसार, वे एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के सहयोग से बचाव और निकासी अभियान चला रहे हैं। साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं या नहीं।
इस बीच, पार्क प्रशासन ने जानकारी दी है कि 30 अगस्त की सुबह तक 62 लोगों को फैंटम रैंच और लोअर नॉर्थ काइबाब ट्रेल क्षेत्र से सुरक्षित निकाला जा चुका है।