चीन की कोयला खदान में गैस विस्फोट से 82 मजदूरों की मौत, 9 लापता
कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट
बीजिंग: शुक्रवार की रात उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में स्थित 'लियुशेनयु' कोयला खदान में एक गंभीर गैस विस्फोट हुआ। इस हादसे में 82 लोगों की जान चली गई, जबकि 9 मजदूर अब भी लापता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।
सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार, यह विस्फोट शुक्रवार रात किनयुआन काउंटी की लियुशेनयु कोयला खदान में हुआ, जहां उस समय 247 मजदूर कार्यरत थे।
राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने अधिकारियों से घायलों के उपचार और खोज-बचाव कार्य में कोई कमी न रखने का आग्रह किया है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार सख्त जवाबदेही सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।
प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी इन निर्देशों का समर्थन करते हुए, समय पर और सटीक जानकारी प्रदान करने तथा जवाबदेही को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।