चीन में कमल के पत्तों से बने मास्क का नया ट्रेंड
कमल के पत्तों से बने मास्क का चलन
कमल के पत्तों के मास्क: चीन में लोग अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर काफी सजग रहते हैं। धूप से चेहरे की सुरक्षा के लिए इन दिनों एक नया ट्रेंड उभर रहा है। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। चीनी महिलाएं अब कमल के पत्तों से बने बड़े मास्क पहनकर धूप से अपने चेहरे की रक्षा कर रही हैं। ऐसे मास्क पहने हुए लोग बाइक चलाते, साइकिल चलाते और दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
दक्षिणी चीन के झेजियांग, सिचुआन और फुजियान प्रांत के निवासी सड़क किनारे के तालाबों से कमल के पत्ते इकट्ठा कर खुद के लिए मास्क बना रहे हैं और इसे पहनकर वीडियो बना रहे हैं। वे कैप्शन में लिखते हैं- "धूप से बचने का प्राकृतिक सनस्क्रीन।"
कमल के पत्तों का यह चलन, जो सिचुआन में दो महिलाओं द्वारा शुरू किया गया था, केवल त्वचा की सुरक्षा से कहीं अधिक है। यह उन चीनी महिलाओं की रचनात्मकता को भी दर्शाता है जो धूप से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। जबकि कई लोग इस पर हंस रहे हैं, कुछ लोग वास्तव में हैरान हैं।