जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, शिक्षा सुधारों की मांग
जंतर मंतर पर लाठीचार्ज की घटना
जंतर मंतर पर लाठीचार्ज: शिक्षा सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संसद मार्च की योजना बना रही थी। लेकिन इससे पहले ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़पों ने सबको चौंका दिया। यहां इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने लाठियां चलाईं।
सूत्रों के अनुसार, CJP के विरोध मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से भिड़ंत हुई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियों का सहारा लिया। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया है। बताया जा रहा है कि जंतर मंतर पर देश के विभिन्न राज्यों से छात्र और युवा एकत्र हुए थे और रात में फुटपाथ पर सो गए। इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश के 69 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी और NEET की OMR सीट गड़बड़ी के छात्र भी शामिल हो गए हैं। पूरा विपक्ष इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है।
ये बिल्कुल गलत है,
संविधान के विपरीत है। pic.twitter.com/6oBmp1OeQh
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 20, 2026
नई दिल्ली में शिक्षा सुधारों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक इस मार्च के लिए अनुमति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।