जबलपुर में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 15 लोग लापता
जबलपुर में क्रूज डूबने की घटना
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम को बरगी डैम में एक पर्यटक क्रूज डूब गया। यह घटना खमरिया टापू के निकट हुई। प्रारंभ में जानकारी मिली थी कि क्रूज में 30 लोग सवार थे, लेकिन बाद में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सवारियों की संख्या 40 से 45 थी, जो कि क्रूज की क्षमता से कहीं अधिक थी। इस हादसे में से 15 लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। यह भी सामने आया है कि क्रूज पर सवार लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की खोजबीन शुरू की। देर शाम तक छह शवों की पहचान हो चुकी थी, जबकि 15 लोग अब भी लापता हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।