जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने 3 जैश आतंकियों को ढेर किया
सुरक्षाबलों का सफल ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस ऑपरेशन में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों ने उस स्थान को भी नष्ट कर दिया, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। यह एनकाउंटर अभी भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों के वहां मौजूद होने की सूचना मिली थी।
आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले, 4 फरवरी को भी चतरू में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकवादी को मार गिराया था। इसके अलावा, उधमपुर जिले में भी एक गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में ढेर किया गया था।
कुत्ते की बहादुरी
आॅपरेशन टीम में शामिल डॉग घायल
इस एनकाउंटर में भारतीय सेना के 2 पैरा (एसएफ) के कुत्ते टायसन को भी गोली लगी। वह सबसे पहले उस स्थान पर पहुंचा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। गोली लगने के बावजूद, टायसन ने ऑपरेशन जारी रखा। उसे बेहतर इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल भेजा गया है।