जल संरक्षण पर बी.एस.एफ. जवानों की निबंध प्रतियोगिता में सम्मानित हुए विजेता
जल संरक्षण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
होशियारपुर: पूर्व सांसद और कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने हाल ही में बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में जल संरक्षण पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले जवानों को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान न केवल सीमाओं के रक्षक हैं, बल्कि जल जैसे महत्वपूर्ण संसाधन के भी संरक्षक हैं। उन्होंने जल संरक्षण पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत कर अपनी पर्यावरणीय जागरूकता का प्रमाण दिया। खन्ना ने यह भी कहा कि यदि बी.एस.एफ. के जवान जल संरक्षण को अपने कर्तव्य का हिस्सा बनाएं, तो यह भविष्य में भूमिगत जल की कमी से उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं से दुनिया को बचा सकता है।
इस प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर आने वाली महिला जवानों को ट्रस्ट की ओर से नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर शर्मीला, दूसरे स्थान पर सुष्मिता भौमिक और तीसरे स्थान पर अर्पिता मिश्रा रहीं। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के आई. जी. सी. डी. अग्रवाल और नवदीप सूद भी उपस्थित थे।