जींद में पीएम मोदी के स्वागत के लिए 51 क्विंटल लड्डू तैयार
प्रधानमंत्री मोदी का जींद दौरा
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद में आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस विशेष अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जा रहा है।
सोमवार को, डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने लड्डू बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और स्वयं भी बूंदी बनाने में भाग लिया। उन्होंने कारीगरों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जींद आगमन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता और आम जनता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। 51 क्विंटल लड्डुओं का प्रसाद जींदवासियों की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने सभी नागरिकों से 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत करने की अपील की।