डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 1000 मिसाइलें तैयार
ट्रंप की ईरान को धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हत्या की धमकी पर ईरान को गंभीर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि 1000 मिसाइलें ईरान के खिलाफ तैयार हैं और केवल आदेश का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश करने की धमकी जारी रखी, तो ये मिसाइलें उसे पूरी तरह से नष्ट करने के लिए सक्षम हैं।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधने के लिए तैयार हैं। यदि ईरानी सरकार ने दुनिया में दी गई अपनी धमकी को अमल में लाया, जिसमें अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति (यानी मैं!) की हत्या का जिक्र है, तो तुरंत और भी हजारों मिसाइलें दागी जाएंगी।"
उन्होंने आगे कहा, "आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह से तबाह करने के लिए तैयार है। यह तैयारी एक साल के लिए की गई है और इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अल्लाह की तारीफ हो!" ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई है जब उनकी हत्या की नई साजिश की खबरें सामने आ रही हैं।
अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने हाल ही में अमेरिकी प्रशासन को चेतावनी दी थी कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश बना रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है और न ही इस कथित साजिश की जांच कर रहे हैं।