तरुण चुग ने पंजाब के विकास में मोदी सरकार की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
पंजाब के विकास में नई दिशा: तरुण चुग का बयान
पंजाब के विकास को नई गति, मान सरकार की विफलताएं उजागर: तरुण चुग
मोदी सरकार का पंजाब के प्रति समर्पण अभूतपूर्व, जनता देख रही विकास और वादाखिलाफी का अंतर: तरुण चुग
12 वर्षों में 4.13 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मोदी की केंद्रीय सहायता के बावजूद झूठे विज्ञापनों में डूबी भगवंत मान सरकार से 2027 में जनता लेगी हिसाब
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को विकसित भारत की यात्रा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीवंत जीत है। 3,200 हॉर्सपावर के साथ, यह ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली और 10 कोचों के साथ सबसे लंबी है, जिसमें 2,600 यात्रियों की क्षमता है। यह केवल जल वाष्प का उत्सर्जन करती है, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज पूरा विश्व भारत की इस रेल क्रांति को देख रहा है।
चुग ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी ने लगभग 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से दिल्ली से कटरा तक का सफर अब 14 घंटे की बजाय केवल 6 घंटे में पूरा होगा। यह एक्सप्रेसवे माता वैष्णो देवी और सच्चखंड हरिमंदिर साहिब तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जो आस्था और विकास का अद्भुत संगम है।
चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पंजाब को 5,500 करोड़ रुपये की रेल एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी है। दौलतपुर चौक-करतोली नई रेल लाइन का उद्घाटन पंजाब की कनेक्टिविटी का नया अध्याय है, जबकि अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी एक्सप्रेस गुरु नगरी को काशी से जोड़ते हुए संत रविदास जी महाराज की पावन परंपरा को समर्पित है। जालंधर कैंट और मुक्तसर समेत देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशन तथा 25.24 किलोमीटर लंबे 6 लेन दक्षिणी लुधियाना बाईपास से पंजाब के उद्योग, किसान और व्यापारी को सीधा लाभ मिलेगा। ये परियोजनाएं पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी।
चुग ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में पंजाब के विकास और कल्याण के लिए 4.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता प्रदान कर यह सिद्ध कर दिया है कि पंजाब का विकास केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में 43,527 करोड़ रुपये के नेशनल हाईवे और 34,488 करोड़ रुपये का रेल आधुनिकीकरण किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पंजाब के 11 लाख से अधिक किसानों को सीधे 6,552 करोड़ रुपये का लाभ मिला है, MSP खरीद हेतु 2.60 लाख करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, और जल जीवन मिशन के अंतर्गत 17 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरों में नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराया गया है। एम्स बठिंडा और 565 से अधिक जन औषधि केंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी सोच के प्रतीक हैं।
चुग ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार पंजाब पर विकास की वर्षा कर रही है, वहीं दूसरी ओर भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार केवल झूठे विज्ञापनों और आत्मप्रचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार में न कानून व्यवस्था संभली, न नशे के कारोबार पर लगाम लगी और न ही जनता से किए गए किसी वादे को पूरा किया गया। पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी के झूठ और धोखे को भली-भांति समझ चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका पूरा हिसाब लेगी।