दिल्ली के पालम में भीषण आग, 9 लोगों की मौत; सीएम ने जांच के आदेश दिए
दिल्ली में आग की घटना
दिल्ली: एक दुखद घटना में, दिल्ली के पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस आग में नौ लोगों की मृत्यु हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई, जो तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी इमारत धुएं और लपटों से भर गई। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए 30 गाड़ियों को तैनात किया। दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रण में लाने में सफल रहे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।
इस हादसे में कई लोग धुएं के कारण फंस गए थे। राहत टीमों ने समय पर लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने के चलते चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति स्थिर है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की टीमों की मदद करने लगे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों की भी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कुछ लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। आग के कारणों का पता लगने के लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के पालम इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय भवन में लगी आग की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसमें एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है.
आग बुझाने और बचाव कार्यों के लिए लगभग 20 दमकल गाड़ियां और 11 CATS एम्बुलेंस, BSES, वायु सेना पुलिस और NDRF के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सघन अग्निशमन और बचाव अभियानों के बाद आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है. सभी संबंधित एजेंसियां और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं.
अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने कहा कि यहां लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने और रेस्क्यू करने के काम में जुटी हुई हैं। हमने 9 घायलों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल भेजा गया है. हमारे पहुंचने से पहले, 2 लोग जो कूद चुके थे, उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है. आग पूरी तरह से नियंत्रण में है, कूलिंग ऑपरेशन जारी है. हम एक बार फिर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करेंगे. अगर कोई अपडेट होगा, तो हम आपको बताएंगे.