दिल्ली के शाहदरा में पुरानी इमारत ढहने से दो लोगों की मौत
दिल्ली में इमारत ढहने की घटना
दिल्ली: शाहदरा के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार को एक पुरानी इमारत के ढहने से एक बच्चे सहित दो व्यक्तियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस और बचाव कार्य
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10:09 बजे विवेक विहार थाने में इमारत गिरने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। CAT एंबुलेंस की सहायता से मलबे में फंसे सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें हेडगेवार अस्पताल भेजा गया।
#WATCH | Delhi | An old house collapsed in the Jwala Nagar area, under the jurisdiction of the Vivek Vihar police station in the Shahdara district, today. Teams from the Fire Department and Delhi Police, and ambulance services rushed to the site and rescued 7-8 people. A… pic.twitter.com/iCqfJkg7FQ
— News Media November 17, 2026
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में तीन वर्षीय खुशबू और 30 वर्षीय पिंटू को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायल व्यक्तियों में 27 वर्षीय लड्डू उर्फ देवांश, 35 वर्षीय विकेश, 25 वर्षीय आकाश और 22 वर्षीय दिलीप उर्फ डिम्पा शामिल हैं। इमारत सुरेंद्र सिंह की है और सभी घायल किरायेदार के रूप में वहां रह रहे थे।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई
Delhi: A two-storey building collapsed in the Jwala Nagar area of Vivek Vihar in Shahdara district pic.twitter.com/w7boh36gwh
— News Media November 17, 2026
शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नॉर्थ MCD के चेयरमैन पंकज लूथरा ने कहा कि यह इमारत 40-50 साल पुरानी थी। इस घटना में एक तीन महीने के बच्चे की भी जान चली गई है।