दिल्ली: देश का सबसे आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब बनने की ओर
दिल्ली की लॉजिस्टिक्स में शीर्ष स्थान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी ने लॉजिस्टिक्स में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स की सुगमता (LEADS) 2025 इंडेक्स में दिल्ली को सर्वोच्च श्रेणी में रखा गया है, जो कि दिल्ली सरकार के प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लीड्स इंडेक्स में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सेवाएं, नियामकीय व्यवस्था, डिजिटल इंटीग्रेशन, स्थिरता और हितधारकों की धारणा जैसे मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। दिल्ली ने इस वर्ष 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे शहरी माल परिवहन और अंतिम चरण की डिलीवरी को व्यवस्थित किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक निवेश की प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इसके साथ ही, यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूएलआईपी) के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा भी विकसित की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के फेज-IV विस्तार से मल्टीमॉडल शहरी परिवहन को नई गति मिली है। इसके अलावा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर भी विकसित किए जा रहे हैं।
दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी के तहत 2024-25 में 2,808 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम ने कहा कि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को देश का सबसे आधुनिक और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स हब बनाना है।