दिल्ली में 70 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वास्थ्य सेवाओं का नया कदम
- हर परिवार को मिलेगी स्वास्थ्य की गारंटी, आरोग्य मंदिर में मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं: सीएम रेखा गुप्ता
- स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से दिल्ली को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली: दिल्ली के निवासियों को सस्ती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज शक्ति नगर स्थित मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र से 70 से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का वर्चुअल और प्रत्यक्ष उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं की निशुल्क उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
इस विशेष कार्यक्रम में मॉडल टाउन के विधायक श्री अशोक गोयल सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक सुविधा केंद्र का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न सुविधाओं, उपकरणों और सेवाओं के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। ये 70 से अधिक नए केंद्र शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक बेहतर, सस्ती और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के पहुंचें। आयुष्मान भारत योजना, जनऔषधि केंद्र, वय वंदना योजना और अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर मरीज को समय पर इलाज मिले और हर कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली में अब तक लगभग 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा चुके हैं। हमारा लक्ष्य दिल्ली में 1000 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कॉलोनी स्तर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, जनऔषधि केंद्रों और नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करके दिल्ली को एक उभरते हुए मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली के 70 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सूची
बख्तावरपुर, बख्तावरपुर गाँव — नरेला
MCW बुराड़ी — बुराड़ी
MCW सेंटर विजय नगर — तिमारपुर
MCW सेंटर, केवल पार्क — आदर्श नगर
MCW बी-ब्लॉक, जहांगीरपुरी — बादली
AAMC, ए-3 ब्लॉक, भलस्वा डेयरी — बादली
MCW नांगलोई — मुंडका
घेवरा गाँव — मुंडका
सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी — सुल्तानपुर माजरा
एफ-ब्लॉक सुल्तानपुरी — सुल्तानपुर माजरा
एस-ब्लॉक मंगोलपुरी — मंगोलपुरी
सेक्टर-3 रोहिणी — मंगोलपुरी
MCW पीतमपुरा — शालीमार बाग़
सत्यवती पार्क, निकट एमसीडी स्कूल — वज़ीरपुर
पॉलीक्लिनिक बाबरपुर — वज़ीरपुर
MCW शक्ति नगर — मॉडल टाउन
पॉलीक्लिनिक ज्वाला नगर — मॉडल टाउन
बाग कड़े खां — सदर बाज़ार
शास्त्री नगर, निकट एमसीडी स्कूल — सदर बाज़ार
कम्युनिटी सेंटर, सराय बस्ती — सदर बाज़ार
DGD इंदरलोक — सदर बाज़ार
DGD तीस हज़ारी — चांदनी चौक
AAMC छत्ता लाल मियां, डिलाइट सिनेमा के पीछे — मटिया महल
DGD राऊज़ एवेन्यू — मटिया महल
कम्युनिटी सेंटर, नबी करीम — बल्लीमारान
DGD गली समोसान, फराशखाना — बल्लीमारान
MCW देव नगर — करोल बाग़
DGD टैंक रोड — करोल बाग़
DGD राऊज़ एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग कोर्ट कॉम्प्लेक्स
MCW टैगोर गार्डन — मादीपुर
फ़तेह नगर — हरिनगर
MCW हरिनगर — हरिनगर
AAMC टोडापुर बिहारी कॉलोनी — तिलक नगर
AAMC बस्ती विकास केंद्र, बुध नगर — तिलक नगर
सोशल वेलफेयर सेंटर, तिलक विहार — तिलक नगर
बापरोला — विकासपुरी
MCW जनता हाउसिंग हस्तसाल — विकासपुरी
MCW ट्रांज़िट कैंप हस्तसाल — विकासपुरी
MCW वशिष्ठ पार्क — द्वारका
UPHC मंसा राम पार्क — मटियाला
MCW बिजवासन — बिजवासन
महि पालपुर/रंगपुरी — बिजवासन
DGD शशि गार्डन — दिल्ली कैंट
NDMC डिस्पेंसरी, बापू धाम — नई दिल्ली
NDMC डिस्पेंसरी, गोल्फ लिंक — नई दिल्ली
NDMC डिस्पेंसरी, नेताजी नगर — नई दिल्ली
सराय काले खान डिस्पेंसरी — जंगपुरा
पीयूएचसी दरियागंज — जंगपुरा
MCW गौतम नगर — मालवीय नगर
MCW हौज़ खास — मालवीय नगर
MCW शाहपुर जाट/मालवीय नगर सेंटर-1 — मालवीय नगर
DJB साइट, सिरी फ़ोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने — मालवीय नगर
DJB साइट (लॉक्ड साइट), हुमायूँपुर — मालवीय नगर
बेर सराय, कम्युनिटी सेंटर कटवारिया सराय — महरौली
MCW ओखला फेज़-1, डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी — ग्रेटर कैलाश
MCW नेहरू प्लेस, गिरी नगर — कालकाजी
MCW खिजराबाद गाँव — ओखला
MCW सेंटर गुरु राम दास नगर — लक्ष्मी नगर
MCW सेंटर अनारकली, निकट चंदर नगर — कृष्णा नगर
MCW सेंटर गीता कॉलोनी
DJB साइट, न्यू सीलमपुर — गांधी नगर
MCW सेंटर सराय मोहल्ला — शाहदरा
MCW सेंटर विवेक विहार — शाहदरा
AAMC पोर्टा केबिन, बस्ती विकास केंद्र, कैलाश नगर — शाहदरा
DGD कड़कड़डूमा कोर्ट — शाहदरा
DGD झिलमिल, बीवीके बी-ब्लॉक — शाहदरा
MCW सेंटर नंद नगरी, बी-4 ब्लॉक — सीमापुरी
MCW सेंटर विवेक विहार, ई-4 ब्लॉक — सीमापुरी
यमुना विहार — घोंडा
MCW सेंटर करदमपुरी — बाबरपुर
गोकुलपुरी एक्सटेंशन — गोकुलपुर
DJB साइट, न्यू सीलमपुर — सीलमपुर