दिल्ली में अनियंत्रित कार ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा
दिल्ली के आरकेपुरम में कार और बाइक का भयानक टकराव
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आरकेपुरम क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने कल रात सड़क पर खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक कार के नीचे फंस गई। इसके बावजूद, चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को लगभग 100 से 200 मीटर तक घसीटता रहा।
इस घटना के दौरान, कार के नीचे फंसी बाइक से चिंगारियां निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाई और कार का पीछा करते हुए कुछ दूरी पर उसे रोक लिया।
फिल्म की शूटिंग नहीं, दिल्ली की सड़क का नजारा है।
दिल्ली आरके पुरम इलाके में कार ने बाइक को 2 किलोमीटर घसीटा। बाइक के घिसटने से चिंगारियां उठती रही और कार दौड़ती रही।#Delhi pic.twitter.com/rAFdPVjw0t
— vinay sharma (@VinayReport) September 18, 2026
बाइक सवार युवक की किस्मत ने बचाया
युवक की किस्मत अच्छी रही कि टक्कर लगते ही वह बाइक से गिर गया, जिससे वह कार की चपेट में आने से बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद, गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 73 वर्षीय चालक वेणु गोपाल को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और जीवन को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, और जांच जारी है।