दिल्ली में चल रहा है श्री मदन लाल खुराना मेमोरियल क्रिकेट लीग
श्री मदन लाल खुराना मेमोरियल क्रिकेट लीग का रोमांच
नई दिल्ली - दिल्ली में आयोजित हो रहे पांचवें 'श्री मदन लाल खुराना मेमोरियल कमल क्रिकेट लीग' के तीसरे दिन भी खेल का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता स्वर्गीय मदन लाल खुराना की याद में किया जा रहा है, जहां युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
तीसरे दिन मैदान में खेल की भावना और उत्साह की कोई कमी नहीं थी। शाम को विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने चौकों और छक्कों की बौछार की।
लीग के तीसरे दिन प्रमुख टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दिग्गज भाजपा नेताओं ने भी मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक श्री सूर्या प्रकाश खत्री, श्री हरीश खुराना, पार्षद श्रीमती अनिता जैन, जिलाध्यक्ष श्री अजय खटाना सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
इन नेताओं ने युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की और स्वर्गीय मदन लाल खुराना जी के दिल्ली के विकास और समाज सेवा में योगदान को याद किया। यह टूर्नामेंट 27 सितंबर तक जारी रहेगा।