दिल्ली में नवरात्र के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की समय सीमा बढ़ी
दिल्ली में त्योहारों के लिए लाउडस्पीकर का समय बढ़ा
दिल्ली समाचार: इस वर्ष सितंबर से त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार, 22 सितंबर से नवरात्र का पर्व भी शुरू हो गया है। इसके बाद अक्टूबर में देशभर में दशहरा, दीपावली और अन्य त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। नवरात्र के साथ-साथ अन्य त्योहारों पर लाउडस्पीकर और डीजे का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। इन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति को बढ़ाकर 12 बजे तक कर दिया है। यह छूट 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी।
22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दी गई छूट
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, 'आज, 22 तारीख से, जो लोग अपने त्योहार, रामलीला, दुर्गा पूजा मनाने वाले हैं, वे अपने त्योहारों के लिए संगीत और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात 10 बजे की बजाय रात 12 बजे तक कर सकते हैं। यह कानून आज से लागू हो गया है और 3 अक्टूबर तक चलेगा। मैं सीएम रेखा गुप्ता का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने धार्मिक आयोजनों की पवित्रता को समझते हुए यह आदेश पारित किया है.'
नवरात्र का पर्व शुरू
दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में लोग रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग कर सकते हैं। 22 सितंबर से नवरात्र का पर्व भी शुरू हो गया है। इस अवसर पर, दिल्ली सरकार ने रात में लाउडस्पीकर बजाने के समय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह छूट 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी।