दिल्ली में प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर नई FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली में प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड : दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पीड़ित साहिब सिंह और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उनमें दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह शामिल हैं। इन पर दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमले का आरोप लगाया गया है।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "एक हेड कॉन्स्टेबल पर हमले के मामले में FIR दर्ज की गई है। FIR में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और AAP कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। साहिब सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। अरविंद केजरीवाल कल तिलक नगर गए थे। दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। AAP समर्थकों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया। सरकारी कर्मचारी को उसके काम में बाधा डालने और उस पर हमला करने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"