दिल्ली हाईकोर्ट ने पप्पू यादव को सुरक्षा बढ़ाने का दिया आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को तुरंत अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) मुहैया कराए। यह आदेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। पप्पू यादव ने संसद में नीट घोटाले और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ प्रदर्शन के बाद उन्हें मिली जान से मारने की धमकियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था।
केंद्र सरकार की ओर से वकील आशीष दीक्षित ने अदालत को बताया कि यादव के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के भीतर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस बीच, अदालत ने केंद्र को अतिरिक्त पीएसओ उपलब्ध कराने का आदेश दिया और मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय की।