दिवाली और छठ पूजा के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव
ट्रेनों के समय में बदलाव की जानकारी
लखनऊ: दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को अपने ट्रेन के समय का विशेष ध्यान रखना होगा। उत्तर रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। इनमें उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के नए समय की घोषणा की गई है। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव 28 अक्टूबर से लागू होगा, जबकि अन्य में 29 अक्टूबर से परिवर्तन होगा।
This is to inform all concerned that due to operational reasons, Railways have decided to change the timings/Extend the services of few trains. The details are given below:- https://t.co/EeqOlXTZtw
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 26, 2026
दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेन के समय में बदलाव से यात्रियों को कठिनाई हो सकती है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कई ट्रेनों के दिल्ली पहुंचने और रवाना होने के समय में संशोधन किया गया है।
आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर का समय भी बदला गया
आनंद विहार से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 22438 अब 29 अक्टूबर से आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी, जबकि पहले इसका समय रात 10:35 बजे था। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।
पूर्वा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ध्यान
दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की कुछ सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित तारीखों पर ट्रेन के शुरुआती या अंतिम स्टेशन में परिवर्तन हो सकता है। इसलिए यात्रियों को टिकट पर दर्ज स्टेशन और ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए।