धनबाद में कोयला खदान में स्लरी ढहने से चार श्रमिकों की जान गई
हादसे की जांच शुरू, कारणों का पता लगाया जा रहा
Mining Accident, धनबाद: झारखंड के धनबाद में बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में एक गंभीर दुर्घटना हुई है। कोयले की स्लरी के गिरने से चार श्रमिकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान मानीक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और मइरा गोप के रूप में हुई है। ये सभी श्रमिक मुनीडीह में बीसीसीएल की कोल वाशरी में कार्यरत थे। अचानक मलबा गिरने से यह हादसा हुआ।
स्थानीय श्रमिकों और निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य आरंभ किया और प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और चारों श्रमिकों के शवों को बाहर निकाला। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजन ने प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया
इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने बीसीसीएल के प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।