नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत
नालंदा में मंदिर में भगदड़ की घटना
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित माता शीतला माता मंदिर में भगदड़ के कारण 8 लोगों की जान चली गई है। सभी मृतक महिलाएं हैं, और 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मृतकों में से 2 की पहचान हो चुकी है। इनमें से एक, दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50) और मथुरापुर नूरसराय निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45) शामिल हैं।
घायलों को उपचार के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। आज चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार है, जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। प्रशासन को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
यह मंदिर बिहारशरीफ से लगभग 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतला अष्टमी) को यहां मुख्य पूजा होती है। परंपरा के अनुसार, इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और भक्त माता को एक दिन पहले का ठंडा भोजन भोग के रूप में अर्पित करते हैं। अष्टमी के दिन यहां भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं।