निक्की मर्डर केस: पुलिस ने जेठ को किया गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे
निक्की मर्डर केस में पुलिस की कार्रवाई
निक्की मर्डर केस: ग्रेटर नोएडा में चल रहे निक्की मर्डर केस में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस ने सोमवार सुबह सिरसा टोल के पास निक्की के जेठ, रोहित भाटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार, विपिन भाटी, उसकी मां दयावती, भाई रोहित भाटी और भाभी कंचन भाटी से की गई पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जानकारी मिली है कि विपिन निक्की के ब्यूटी पार्लर से पैसे चुराता था। इसके अलावा, वह अपने साले और ससुराल वालों से उनकी मर्सिडीज कार की मांग कर रहा था, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।
पार्लर में तोड़फोड़ और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता
पुलिस के अनुसार, निक्की भाटी और उसकी बहन कंचन भाटी एक बार फिर से ब्यूटी पार्लर खोलने की योजना बना रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि से विपिन और उसके परिवार के लोग नाराज थे। इसी कारण उन्होंने हाल ही में निक्की के पार्लर में तोड़फोड़ की और उसे बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि विपिन पार्लर से पैसे भी चुराता था। विपिन और उसका भाई रोहित बेरोजगार हैं और उनके घर में एक छोटी सी परचून की दुकान है।
खबर अपडेट की जा रही है।