नीट परीक्षा से पहले उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
उपायुक्त का निरीक्षण
Karnal News करनाल। आज आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के सफल और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, उपायुक्त ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) प्रेम नगर और राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड का दौरा किया। उन्होंने पेयजल, बिजली, शौचालय, जनरेटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं। इस अवसर पर परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा भी उनके साथ थे।
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र
जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र
उपायुक्त ने जानकारी दी कि नीट-2026 परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 2708 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
- पंडित चरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-14 – 600 परीक्षार्थी
- राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड – 360 परीक्षार्थी
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर – 360 परीक्षार्थी
- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) – 360 परीक्षार्थी
- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, करनाल – 356 परीक्षार्थी
- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सग्गा – 264 परीक्षार्थी
- महिला राजकीय महाविद्यालय, रेलवे रोड – 240 परीक्षार्थी
- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक), प्रेम नगर – 168 परीक्षार्थी
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।