×

नीट-यूजी पेपर लीक पर धरना: सीजेपी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर सीजेपी का धरना जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान, सीजेपी ने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं। जानें इस बातचीत में क्या हुआ और प्रदर्शनकारियों की क्या मांगें हैं।
 

सीजेपी का संसद मार्च


सीजेपी संसद मार्च: नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक के मामले में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग संसद की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। अब सरकार के साथ बातचीत का दौर शुरू हो गया है। सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि, आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों ने सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा और सुबह 11:50 बजे से बातचीत शुरू हुई। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। पहले मौखिक चर्चा हुई और लगभग 4 बजे उन्हें लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और प्रशासन को सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करें।


आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई।

मैंने… pic.twitter.com/HLCl20RBSp

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2026



सीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को दिए गए ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। सीजेपी ने कहा कि सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा किया जाए। इसके अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।