नेपाल में नई अंतरिम सरकार का गठन, तीन मंत्रियों की नियुक्ति
नेपाल में नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायधीश सुशीला कार्की का नेतृत्व है। इस नई कैबिनेट में तीन मंत्रियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें कुलमान घिसिंग, ओम प्रकाश अर्याल और रमेश्वर खनाल शामिल हैं। जानें इन मंत्रियों के कार्यभार और उनकी भूमिका के बारे में।
Sep 15, 2025, 08:58 IST
नेपाल में नई कैबिनेट का गठन
नेपाल जनरेशन-ज़ेड प्रदर्शन समाचार: नेपाल में अंतरिम सरकार का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायधीश सुशीला कार्की करेंगी। उनके साथ नई अंतरिम कैबिनेट का गठन भी किया जाएगा। इसके लिए तीन नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग चुकी है। ये नाम पहले से चर्चा में थे और जनरेशन-ज़ेड की पसंद भी माने जा रहे थे। कुलमान घिसिंग ऊर्जा, शहरी विकास और भौतिक संरचना मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। ओम प्रकाश अर्याल को कानून और गृह मंत्रालय सौंपा गया है, जबकि रमेश्वर खनाल वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
खबर अपडेट हो रही है…