नेपाल में युवा प्रदर्शनकारियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश
नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आक्रोश
काठमांडू। नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बाद, जेनरेशन जेड के युवा प्रदर्शनकारी अंतरिम प्रधानमंत्री सुशील कार्की से असंतुष्ट हैं। उन्होंने सुशील कार्की से इस्तीफे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी कैबिनेट विस्तार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। रविवार रात, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका आरोप है कि अंतरिम सरकार बिना उनकी राय लिए मंत्रियों का चयन कर रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व सुदन गुरुंग कर रहे थे। गुरुंग ने चेतावनी दी, 'अगर हम फिर से सड़कों पर उतरे, तो कोई हमें रोक नहीं पाएगा। जिस कुर्सी पर बैठाया है, वहीं से निकाल फेंकेंगे।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीनियर वकील ओमप्रकाश आर्यल सरकार में हस्तक्षेप कर रहे हैं। गुरुंग का कहना है कि आर्यल ने खुद को गृह मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश आर्यल काठमांडू के मेयर बालेन शाह के करीबी माने जाते हैं।
अंतरिम प्रधानमंत्री सुशील कार्की ने ओमप्रकाश आर्यल को गृह और कानून मंत्री, रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्री और कुलमान घिसिंग को ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया है। 36 वर्षीय गुरुंग ने आठ सितंबर को काठमांडू में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। वे 'हामी नेपाल' नामक एनजीओ के संस्थापक हैं।