नोएडा में बिजली संकट के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर जताया विरोध
नोएडा में बिजली संकट का विरोध
नोएडा: बिजली कनेक्शन काटने और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान चोटपुर-छिजारसी कॉलोनी के निवासियों ने एक अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सड़क पर उतरे और बिजली विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की समस्या काफी समय से बनी हुई है। कनेक्शन काटे जाने और बार-बार होने वाली कटौती के कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान, लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि वे मामले का संज्ञान लें और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को सुचारू करें।