×

नौतनवा में आरसीसी लिंक मार्ग का उद्घाटन, नागरिकों में खुशी का माहौल

नौतनवा नगर पालिका के वार्ड 1 इंदिरा नगर में 415 मीटर लंबे आरसीसी लिंक मार्ग का उद्घाटन किया गया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस अवसर पर नागरिकों को विकास कार्यों का आश्वासन दिया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक का भव्य स्वागत किया। यह सड़क स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, और इसके उद्घाटन से नागरिकों में खुशी का माहौल है।
 

आरसीसी लिंक मार्ग का भव्य उद्घाटन


महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका के वार्ड 1 इंदिरा नगर में 415 मीटर लंबे आरसीसी लिंक मार्ग का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में इस मार्ग का उद्घाटन किया और सिलापट का अनावरण किया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विशेषकर वार्डवासी, उपस्थित थे। सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में विधायक ऋषि त्रिपाठी का पुष्पगुच्छ और मालाओं से स्वागत किया।


नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, "यह सड़क वर्षों से वार्डवासियों की प्राथमिक मांग रही है। इसके निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, और विधायक के सहयोग से यह कार्य आज संभव हो सका है। अब वार्डवासियों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी।"


विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, "इंदिरा नगर के निवासी लंबे समय से इस जर्जर सड़क की समस्या से परेशान थे। अध्यक्ष श्री त्रिपाठी द्वारा लगातार की गई शिकायतों और प्रयासों के फलस्वरूप यह निर्माण कार्य पूरा हो सका है। यह सड़क समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी जी की स्मृति को समर्पित है।"


उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि, "नौतनवा नगर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नगर की सभी सड़कों को शीघ्र ही सुधार कर नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।" कार्यक्रम के अंत में विधायक ने वार्डवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश गौतम, अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, अशोक रौनियार, मनोज कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम का सफल आयोजन वार्ड में उत्सव जैसा माहौल लेकर आया और नागरिकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।


रिपोर्टर: विजय चौरसिया




https://youtube.com/shorts/UJiwrFTTlhg?si=PjSvcrxWxPRHqHtW