न्यूयॉर्क सबवे हादसे में भारतीय मूल के दो दोस्तों की मौत
दर्दनाक सबवे हादसा
नई दिल्ली. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दुखद घटना घटी है, जिसमें न्यू जर्सी के दो 24 वर्षीय दोस्तों की जान चली गई। दोनों का भारतीय मूल होना बताया गया है। मृतकों की पहचान मलाइका चित्रे और नवीम कौल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार को मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर नंबर-4 ट्रेन के टकराने से हुआ।
मृतकों की पहचान और पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार, यह घटना लगभग 3:14 बजे हुई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मलाइका चित्रे न्यू जर्सी के डेटन की निवासी थीं, जबकि नवीम कौल सेयरेविल के रहने वाले थे। दोनों ने 2024 में रटगर्स यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी और लंबे समय से मित्र थे। मलाइका एक फार्मास्युटिकल कंपनी में कार्यरत थीं और हाल ही में टेंपल यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई शुरू की थी। वहीं, नवीम ने रटगर्स बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में डिग्री हासिल की थी और ब्लूमबर्ग में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट के रूप में कार्यरत थे.
जांच जारी
COUPLE REFUSE TO MOVE as TRAIN BEARS DOWN on MANHATTAN SUBWAY TRACKS — BOTH KILLED pic.twitter.com/MdDKSbnOL9
— RT (@RT_com) September 13, 2026
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि दोनों रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे। घटना के समय वहां मौजूद एक गवाह ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि मलाइका और नवीम ट्रैक के पास कैसे पहुंचे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हादसा हो चुका था। ट्रेन में सवार लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मौके से कोई नोट नहीं मिला है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक दुर्घटना थी या कुछ और।