पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
भगत चुन्नी लाल का निधन
जालंधर: पंजाब के AAP मंत्री मोहिंदर भगत के पिता, पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन गुरुवार सुबह हुआ। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में जालंधर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार आज शाम लगभग 5 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट में किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
भगत चुन्नी लाल ने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद उनका परिवार जालंधर में बस गया। उन्होंने स्पोर्ट्स गुड्स के निर्यात का व्यवसाय किया।
उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। जालंधर वेस्ट की राजनीति में वे एक प्रमुख चेहरा रहे और 1997 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2017 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।