पंजाब में 7 जून को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन
पंजाब में विशेष शिविर का आयोजन
चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) प्रक्रिया के तहत 7 जून, 2026 को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को सुगम बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इन शिविरों में उपस्थित रहेंगे।
श्रीमती मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।