पंजाब में धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को मिलेगा 1500 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन
किसानों के लिए नई योजना
कपूरथला - पंजाब सरकार ने धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत पंजीकरण 10 मई से विभाग के पोर्टल पर शुरू होगा।
उपायुक्त आकाश बंसल ने मंगलवार को जानकारी दी कि किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए 10 मई से पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान किसानों को अपना आधार नंबर और व्यक्तिगत तथा बैंक से संबंधित जानकारी प्रदान करनी होगी, जो 'अनाज खरीद/ई-मंडीकरण' पोर्टल के अनुसार होगी। किसानों को केवल अपनी सीधी बिजाई के अंतर्गत रकबा, जिला, तहसील, गांव और खेवट/खसरा नंबर की जानकारी देनी होगी। उन्होंने जिले के किसानों से आग्रह किया कि पानी की बचत के लिए धान की सीधी बिजाई को प्राथमिकता दें।