पंजाब में लू की चेतावनी, तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है
पंजाब में गर्मी का प्रकोप
नई दिल्ली - भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दिन और रात दोनों समय गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, और राज्य में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। 12 जून से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज पंजाब में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। 9 जून को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा और मोगा में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।