×

पठानकोट में स्व. आर.पी. शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे गणमान्य लोग

पठानकोट में स्व. आर.पी. शर्मा की प्रार्थना सभा और रस्म पगड़ी समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नेताओं ने स्व. शर्मा के समाज सेवा के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में शामिल सभी ने उनके उच्च आदर्शों को सराहा और उनके परिवार को सांत्वना दी। जानें इस भावुक समारोह के बारे में और अधिक।
 

स्व. आर.पी. शर्मा की प्रार्थना सभा

पठानकोट: भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा के बड़े भाई स्वर्गवासी राम प्रसाद शर्मा की प्रार्थना सभा और रस्म पगड़ी समारोह में प्रदेश और देशभर से अनेक विद्वान, राजनीतिक, धार्मिक, समाजसेवी और विभिन्न संस्थाओं के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज, स्वामी शरणानंद जी, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, राष्ट्रीय मंत्री एवं विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, प्रदेश महामंत्री संगठन पंजाब एवं चंडीगढ़ मंत्री श्रीनिवासुलु, पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंजाब मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी, सरदार जगदीप सिंह नक्कई, पूर्व वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग मंजीत सिंह राय, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पठानकोट विकास मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला, अध्यक्ष दिनेश मोदगिल, सिटीजन अवेयरनेस सोसायटी के महासचिव विकलेश शर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश बब्बू, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जीवन गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रमुख बिक्रम सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा और राजेश बाघा, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, राकेश राठौर और दयाल सोढ़ी, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, अभिनेता हॉबी धालीवाल, डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों, पठानकोट के पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा और जिला अध्यक्ष पठानकोट सुरेश शर्मा, जिला प्लानिंग बोर्ड चेयरमैन सतीश महाजन, जिला मीडिया इंचार्ज प्रदीप रैना, राहुल सैनी, मंडल अध्यक्ष निपुण महाजन, राहुल सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख प्रमोद कुमार, प्रांत संघचालक सरदार इकबाल सिंह, प्रांत कार्यवाह विनय कुमार, किसान संघ के प्रांत प्रमुख कृष्ण मुरारी, विभाग प्रचारक जोगिंदर ने भी स्व. आर.पी. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने नम आंखों से स्व. आर.पी. शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके उच्च आदर्शों और समाज सेवा के योगदान को नमन किया। इस दौरान सैकड़ों नगरवासी और दूर-दराज से आए लोग शामिल हुए और शर्मा परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।


स्व. आर.पी. शर्मा एक सादगी पसंद और विनम्र व्यक्ति थे, जो हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उनकी ईमानदारी, सहयोगी स्वभाव और ऊँचे विचार उनकी असली पहचान थे। उनकी यादें लोगों के दिलों में सदा जीवित रहेंगी।


समारोह में शामिल राजनीतिक और धार्मिक नेताओं ने अश्वनी शर्मा के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि आर.पी. शर्मा की मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित यादें आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रार्थना की कि परमात्मा स्व. आर.पी. शर्मा की आत्मा को शांति प्रदान करे और शर्मा परिवार को इस बड़े दुख को सहन करने की शक्ति दे।