पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, अवैध संबंध के शक में किया हमला
मेरठ में चौंकाने वाली घटना
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह घटना बुधवार रात ढाई बजे हुई, जब पत्नी शबनम ने पति नदीम को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर कई बार चाकू से वार किए।
‘तुम्हें किसा का नहीं होने दूंगी’ कहकर पत्नी ने पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट। मेरठ में पति के अवैध संबंधों से आहत एक पत्नी ने पति का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया। लहुलुहान हालत में बेचारे पति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) October 9, 2026
युवक की चीख सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक पत्नी वहां से भाग चुकी थी। परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन किया।
7 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, नदीम कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है और उसकी शादी शबनम से करीब 7 साल पहले हुई थी। दंपती के कोई बच्चे नहीं हैं और युवक अपनी मां के साथ रहता है।
परिजनों का आरोप
परिजनों का कहना है कि शबनम अक्सर अन्य युवकों से फोन पर बात करती थी, जिस पर नदीम ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी।
नदीम ने बताया कि कॉफी पीने के बाद उसे बेहोशी महसूस हुई और वह अचेत हो गया। शबनम ने उस पर हमला कर दिया।
नदीम ने कहा कि उसकी पत्नी उसे हमेशा धमकी देती थी कि वह दूसरी शादी कर लेगा। उसने बताया कि उसे 7-8 टांके आए हैं और उसकी पत्नी को सजा मिलनी चाहिए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शबनम को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शबनम ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से घायल किया है।