पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का शुभारंभ
कार्यक्रम की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि
दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
दैनिक उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक इरविन खन्ना होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर
CM के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि
चंडीगढ़ में ऐतिहासिक पहल
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजि.) द्वारा देश में पहली बार पत्रकारों के लिए विशेष कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का शुभारंभ किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 29 मई 2026, शुक्रवार को हरियाणा टूरिज्म के रेड बिशप, पंचकूला में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस योजना का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संस्थापक श्री नरेश कौशल करेंगे, जबकि दैनिक उत्तम हिन्दू के प्रधान संपादक श्री इरविन खन्ना गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित पहल
कार्यक्रम के दौरान “आधुनिक पत्रकारिता में चुनौतियां” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बदलते मीडिया परिदृश्य, पत्रकारों पर बढ़ते दबाव, डिजिटल दौर की चुनौतियों तथा पत्रकारों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रदेश भर से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक इसमें भाग लेंगे।
कार्यक्रम में भागीदारी की अपील
कार्यक्रम की वेलकम कमेटी के चेयरमैन एवं समाजसेवी श्री अजय वीर सहगल ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पत्रकार समाज के हित में कार्य करते हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरू की जा रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना पत्रकारों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी और पत्रकारों को आर्थिक व मानसिक सुरक्षा प्रदान करेगी।
संस्थान की उपलब्धियां
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश भर के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनने की अपील की है।
एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि संस्था ने हरियाणा में पत्रकारों के मुफ्त फैमिली हैल्थ इंश्योरेंस करवाएं हैं। इसके अलावा, पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के मुफ्त टर्म व एक्सिडेंटियल इंश्योरेंस भी करवा रही है।