पुलिसकर्मियों पर गबन का आरोप: 23 लाख की राशि और जेवरात की हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपितों से रिकवरी की
- पुलिस ने आरोपितों से रिकवर किए साढ़े नौ लाख रुपये, 23 लाख के गबन का आरोप
जींद। शहर थाना पुलिस ने सदर थाना मालखाना से लाखों रुपये और जेवरात हड़पने के आरोप में दो बर्खास्त पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर साढ़े नौ लाख रुपये की बरामदगी भी की है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गबन की विस्तृत जानकारी
23 लाख रुपये की नगदी तथा जेवरात में से दो सोने की अंगूठी गायब
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि डीएसपी संदीप कुमार ने 19 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि सदर थाना के मालखाने में रखे सामान की जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि मालखाने से 23 लाख रुपये की नगदी और दो सोने की अंगूठी गायब हैं। इस पर मालखाने के इंचार्ज हवलदार जोगेंद्र और सिपाही मजीद से जवाब मांगा गया, लेकिन वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। यह राशि और जेवरात 20 मई 2022 से 18 जून 2025 के बीच गायब हुए थे, जो 56 मुकद्मों का सामान था।
आरोपितों की गिरफ्तारी
दोनों आरोपितों को अदालत में किया पेश
एसपी ने जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को बर्खास्त कर दिया था। शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोगेंद्र और मजीद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित जोगेंद्र की निशानदेही पर नौ लाख रुपये और मजीद की निशानदेही पर पचास हजार रुपये की बरामदगी की है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।