प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल विजय दिवस पर किया शौर्य का सम्मान
प्रधानमंत्री का संबोधन
रविवार, 26 जुलाई को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है और हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद दिलाता है।
उन्होंने कहा, "आज कारगिल विजय दिवस है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है और हमारे वीर जवानों की अद्भुत साहस की याद दिलाता है। कारगिल की ऊंची चोटियों, कठिन मौसम और दुश्मन की चुनौतियों का सामना करते हुए, हमारे सैनिकों ने हर परिस्थिति को पार किया। उनका हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया। आज 'कारगिल विजय दिवस' पर मैं सभी वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
खबर अभी अपडेट हो रही है...