प्रयागराज के CMO पर टेंडर में अनियमितताओं का आरोप
प्रयागराज के CMO पर विवाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदेश सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। ये अधिकारी अपनी इच्छाओं और अपने करीबी लोगों के लिए जिलों में कार्य कर रहे हैं। हालिया मामला प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) से संबंधित है, जहां कंपनियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है और डिप्टी सीएम को पत्र भेजा है। इसके साथ ही, CMO द्वारा जारी किए गए टेंडर को रद्द करने की मांग की गई है।
दरअसल, प्रयागराज के CMO ने 06 अगस्त को एक टेंडर (GEM/2025/B/6542811) जारी किया था। इस टेंडर के लिए नियम और शर्तें ऐसी रखी गईं कि कई कंपनियों को बड़ा झटका लगा। सूत्रों के अनुसार, CMO ने यह टेंडर अपनी पसंदीदा फर्म ट्रू एचबी के लिए निकाली थी, जिसके बाद अन्य कंपनियों ने इसका विरोध किया। हैदराबाद की एक कंपनी Sensa Core Medical Instrumentation Pvt. Ltd. ने इस टेंडर में कई अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।