फरीदाबाद में मयूर कला केन्द्र द्वारा महिलाओं के लिए सावन मेला आयोजित
महिलाओं ने मनाया सावन मेला
- महिलाओं ने जमकर किया डांस
(फरीदाबाद) फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सैक्टर-86 में स्थित समर पाम सोसायटी में मयूर कला केन्द्र ने सावन के पवित्र माह में महिलाओं के लिए एक मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर मयूर कला केन्द्र की संस्थापक अध्यक्ष रूबी मल्ली, बबीता, संगीता और ज्योति ने दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया।
इस आयोजन में महिलाओं को तनावमुक्त करने के लिए डांस, रैम्प वॉक, खेल और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और उन्हें उपहार भी दिए गए। इस मौके पर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।
मनोरंजन के साथ समाज सेवा का उद्देश्य
मयूर कला केन्द्र की संस्थापक अध्यक्ष रूबी मल्ली और उनकी सहयोगी बबीता, संगीता, ज्योति ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि समाज के लिए भी कार्य करना है। इसके तहत वे स्वच्छता अभियान, गौ सेवा, और बुजुर्गों तथा नेत्रहीनों की सेवा करती हैं। क्योंकि अधिकांश महिलाएं कामकाजी और गृहिणी हैं। मेले के अंत में सभी महिलाओं ने एक स्नेह भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बलजीत सविता, प्रियांशु, कुसुम, शालीन, दया, करुणा, विनीता, प्रज्ञा, शिल्पी, नीलू सहित समर पाम सोसायटी की अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।